सात दिन बंद रहेगी कृषि मंडी  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। सचिव कृषि उपज मण्डी समिति हरदा ने बताया कि रविवार 8 से 14 अप्रैल मेें से मात्र 12 अप्रैल को ही मंडी में नीलामी कार्य होगा। इस बीच 7 दिन तक मण्डी प्रांगण हरदा में घोष विक्रय बंद रहेगा। उन्होने बताया कि 7 अप्रैल को रविवार, 8 को अमावस्या, 9 अप्रैल को गुड़ी पड़वा, 10 अप्रैल को चैतीचांद, 11 अप्रैल को ईद-उल-फितर, 13 अप्रैल को द्वितीय शनिवार बैंक बंद होने तथा 14 अप्रैल को रविवार का शासकीय अवकाश होने के कारण मण्डी प्रांगण हरदा में कृषि उपजों का घोष विक्रय बंद रहेगा। उन्होने किसानों से अनुरोध किया है कि वे 8 से 11 व 13 से 14 अप्रैल तक अपनी कृषि उपज मण्डी प्रांगण में विक्रय के लिए नहीं लाएं। उन्होने बताया कि 12 अप्रैल शुक्रवार को मंडी में नीलामी कार्य चालू रहेगा।

123 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!