यह बात गलत है !

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर का परशुराम चौक है। जहां सड़क पर व्याप्त अव्यवस्थाओं के चलते आए दिन जाम के हालात निर्मित हो जाते हैं। जिसके चलते वाहन चालकों को खासी असुविधा का सामना करना पड़ता है। जिसको लेकर संबंधित यातायात पुलिस व्यवस्था सुधार में फेल नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार शहर का परशुराम चौक व्यस्ततम इलाकों में से एक है। जहां इन्दौर, खंडवा, सिहोर समेत अन्य रूटों की बसें यहीं से गुजरती हैं। इसके अलावा दूरी तरफ सब्जी मंडी पहुंच मार्ग है। यही मार्ग सब्जी मंडी के अलावा अस्पताल, पुलिस थाना, कोर्ट , नया बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन को जोड़ता है। जिसके चलते मार्ग पर दिनभर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। इस बीच परशुराम चौक से लेकर सब्जी मंडी तक सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण का मकड़जाल नजर आएगा, जो आवागमन को बुरी तरह बाधित करता है। स्थिति यह है कि समस्या से दो-चार करने वाले कह ही देते हैं, कि यह बात गलत है।

128 Views

Leave a Reply