महिलाओं ने शीतला सप्तमी पर्व मनाया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर के हरदौल बाबा मंदिर में सोमवार को शीतला सप्तमी पर्व मनाया गया। सप्तमी को बासा खाने की परंपरा है। मां शीतला देवी दुर्गा का स्वरूप मानी जाती हंै। यह पर्व तेज गर्मी के पूर्व शीतलता के लिए मनाया जाता है। असाध्य बीमारी से बचने के लिए चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को व्रत रखते हुए मां शीतला की पूजा करने का विधान होता है। पारंपरिक रूप से यह व्रत आस्था और श्रद्धा विश्वास के साथ महिलाओं द्वारा मनाया जाता है कि शीतला सप्तमी के दिन बासा भोजन का भोग लगाया जाता है। सनातन धर्म में हर माह कोई ना कोई प्रमुख व्रत त्योहार आता है और हर एक व्रत त्योहार का विशेष महत्व होता है। इसी प्रकार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को शीतला सप्तमी का व्रत रखा जाता है। मंदिर में विराजित शीतला माता मंदिर पर समस्त महिलाओं ने यह पर्व मनाया। माता रानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बासा भोग लगाया और फिर परिवारजनों ने भी बासा भोग ग्रहण किया।

Views Today: 2

Total Views: 112

Leave a Reply

error: Content is protected !!