शपथ दिलाकर मतदान के लिए किया प्रेरित  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। लोकसभा निर्वाचन के लिए हरदा जिले में 26 अप्रैल को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह के निर्देशन में जिले में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के संबंध में गांव से लेकर शहर तक जगह-जगह स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इन गतिविधियों में समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास तथा स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को मतदाता जागरूकता गतिविधियों के तहत नगर परिषद टिमरनी द्वारा खेत में काम करने वाले मजदूरों के बीच पहुंचकर पोस्टर के माध्यम से मतदान के लिये प्रेरित किया गया। रहटगांव में रंगोली व शपथ के माध्यम सेे महिला मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। इसी प्रकार ग्राम सुखरास, दीपगांवकला व खात्माखेड़ा में ग्रामीणों को शपथ दिलाकर 26 अप्रैल को लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान करने हेतुु प्रेरित किया।

109 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!