कान्य कुब्ज महिला मंडल ने मनाया होली मिलन समारोह

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। आज कान्य कुब्ज ब्राह्मण समाज की महिला मंडल का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल-लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने फाग गीत गाए और फूलों से होली खेली, राधा कृष्ण बनकर महिलाओं ने उन पर फूलों की बरसात की और रंग गुलाल डाला। उसके बाद महिलाओं ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। भगवान राधा कृष्ण के साथ महिलाओं ने नृत्य किया। इस अवसर पर समाज की अध्यक्ष विनीता तिवारी ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी आज महोत्सव होली मिलन समारोह आयोजित किया गया था, जो बड़ी धूमधाम के साथ महिलाओं ने मौज मस्ती के साथ मनाया। महिलाओं ने एक दूसरे पर फूल बरसाए और रंग गुलाल लगाया।

177 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!