अनोखा तीर, हरदा। रविवार को शहर के प्राचीन गुप्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में वस्त्र विक्रेता संघ की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के सभी कपड़ा व्यापारियों ने शामिल होकर संगठन की एकता एवं मजबूती को लेकर अपने अपने विचार रखे। इस अवसर पर सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष लोकचंद्र लेखवानी, उपाध्यक्ष मनोज जैन एवं रचित जैन, कोषाध्यक्ष संजय लोकवानी, सह सचिव विक्की जैन एवं निहाल अग्रवाल को चुना गया। वहीं संगठन के संरक्षक मंडल में रामबाबू अग्रवाल, राजकुमार धमनानी, मुकेश जैन, भानु दुबे, राजकुमार धमनानी को शामिल किया गया। इसी तरह से जिला कार्यकारिणी के सदस्य के लिए अंकित जैन, अंकित बंसल, दुर्गेश रायखेरे, ललित लाला, अंकुर हाशाणी, यासीन भाई एवं उदित अग्रवाल मनोनीत किया गया। कोषाध्यक्ष संजय लोकवानी ने बताया कि बैठक में सभी वस्त्र विक्रेताओं ने एक साथ मिलकर अपने व्यापार को नई दिशा देने का संकल्प लिया। वहीं किसी भी व्यापारी, किसी तरह की समस्या आने की दशा में उसके त्वरित निराकरण कराने के लिए भी नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सभी व्यापारियों को भरोसा दिलाया है।

