Skip to content
Friday, 16 October 2026
इंदौर

इंदौर में सूरज के तीखे तेवर बढ़ाएंगे गर्मी, 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है पारा

1 min read
Text Size:

इंदौर:-अप्रैल आते ही मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सूरज के तेवर और तीखे होंगे। इससे गर्मी बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। बादल छाए रहने से भले ही थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन यह स्थिति सप्ताह में एक या दो दिन होगी। वैसे गर्मी बढ़ने से पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। फिलहाल मौसम विभाग ने 40 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहने का अनुमान लगाया है।

राजस्थान की तरफ से आने वाली हवाओं से इंदौर और आसपास के इलाकों में गर्मी बढ़ सकती है। बादलों छाए रहने से सप्ताह के शुरूआती दिन तीन दिन तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बुधवार के बाद तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सूरज के तेवर तीखे होने के साथ ही चिलचिलाती धूप भी गर्मी बढ़ाएंगी। पारा 39 से 40 के बीच रहेगा।

31 मार्च – 38 डिग्री सेल्सियस

1 अप्रैल – 39 डिग्री सेल्सियस

2 अप्रैल – 38 डिग्री सेल्सियस

3 अप्रैल – 39 डिग्री सेल्सियस

4 अप्रैल – 40 डिग्री सेल्सियस

5 अप्रैल – 38 डिग्री सेल्सियस

6 अप्रैल – 37 डिग्री सेल्सियस

170 Views
What do you think?

Leave a Reply