धार भोजशाला का सर्वे आज भी जारी रहेगा, पाषाण धरोहर को खोजने का काम हुआ तेज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर धार:-धार की ऐतिहासिक भोजशाला में आज 10 वें दिन भी सर्वे का कार्य जारी रहेगा। एएसआई टीम भोजशाला अलसुबह ही पहुंच चुकी है। टीम हिंदू और मुस्लिम पक्ष के प्रत‍िन‍िध‍ि के साथ भोजशाला में पहुंची।

कल शनिवार को सर्वे कार्य में मुख्य रूप से एक नए स्थान पर खोदाई कार्य शुरू कर दिया गया। इसके साथ ही 50 मीटर के क्षेत्र में फोकस करते हुए विभिन्न दस्तावेजीकरण भी किया गया है।

जानकारों के अनुसार धार भोजशाला में खोदाई कार्य चल रहा है, उससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां एक तलघर हो सकता है।

धार की भोजशाला का सर्वे कार्य 22 मार्च से आरंभ हुआ है। कल मुख्य रूप से सर्वे के तहत नए स्थान पर खोदाई शुरू की गई है। यहा खोदाई भोजशाला के दक्षिण भाग में की गई। भोजशाला की नींव को लेकर अन्य पाषाण धरोहर को खोजने का काम और भी तेज हो गया है।

जानकारी मिली है कि जिस तरह से 10-15 फीट गहराई तक में भोजशाला की नींव नहीं मिल पा रही है। यहां पर एक तलघर हो सकता है। इसलिए नींव अधिक गहराई तक हो सकती है।

जीपीआर के माध्यम से अन्य स्थानों पर भी खोदाई के लिए तैयारी की जा रही है। इसके लिए रडार से जानकारियां हासिल कर ली गई है। ज्ञानवापी में जिन सात विशेषज्ञों ने काम किया था, वे विशेषज्ञ यहां पहुंच चुके हैं। इन्होंने आज अपना कार्य शुरू कर दिया है। हालांकि इन्होंने पहले दिन यहां पर कुछ बुनियादी जानकारी भी हासिल की है।

189 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!