तीन बेटियों संग मां के फंदे पर झूलने की घटना से शिवराज व्यथित, बोले- बेटा-बेटी में भेदभाव की सोच से हमेशा लड़ता रहूंगा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर भोपाल:-बैरसिया तहसील में स्थित गांव रोंडिया में एक महिला द्वारा अपनी तीन बेटियों के साथ फंदे से लटकने की घटना से हर कोई सन्न है। मृतक महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर बेटा पैदा न कर पाने को लेकर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। इस हृदय विदारक घटना ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी व्यथित कर दिया है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया के जरिए अपनी पीड़ा व्यक्त की और बेटी-बेटी में भेद करने वाली घिनौनी सोच को लेकर अफसोस जाहिर किया।

बेटियों के बिना सूना है संसार

शिवराज ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा – हृदय व्यथित है! आखिर कोई बेटा-बेटी में भेदभाव कैसे कर सकता है। भोपाल के पास एक गांव में एक बहन को बेटा न होने की प्रताड़ना से परेशान होकर अपनी तीन बेटियों के साथ जीवन देने का रास्ता चुनना पड़ा। बहन और दो बेटियों का निधन हो गया, तीसरी बिटिया की हालत गंभीर बनी है। इस खबर ने अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया है। आखिर इतनी कोशिशों के बाद भी समाज में ऐसा क्यों हो जाता है, कुछ लोग क्यों नहीं समझते कि बेटियों के बिना जीवन नहीं चल सकता, बेटियों के बिना ये संसार सूना है।
naidunia_image

घिनौनी सोच से लड़ने का संकल्प

शिवराज ने अपनी इस पोस्ट में आगे लिखा कि मैंने जीवन-पर्यंत इस सोच को बदलने की कोशिश की और आगे भी करता रहूंगा। हम सब को ये संकल्प लेना चाहिए कि बेटा-बेटी के भेदभाव वाली ये सोच किसी बहन-बिटिया की जान न ले ले, उनका जीवन दुश्वार न कर दे।
152 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!