Skip to content
Saturday, 7 November 2026
भोपाल

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त 16 प्रेक्षक पहुंचे अपने लोकसभा क्षेत्रों में

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर भोपाल:-मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  अनुपम राजन ने बताया है कि मध्य प्रदेश में प्रथम चरण के लोकसभा चुनाव-24 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 16 प्रेक्षक नियुक्ति किए गए हैं। इसमें सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक व व्यय प्रेक्षक शामिल हैं। सभी प्रेक्षक संबंधित लोकसभा क्षेत्रों में पहुंच गए हैं।

 राजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों में 6 सामान्य प्रेक्षक, 3 पुलिस प्रेक्षक और 7 व्यय प्रेक्षक शामिल हैं। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त आर्ब्जवर के मोबाइल नंबर एवं निवास स्थान की जानकारी दी जाएगी, ताकि संबंधित क्षेत्र का कोई भी कोई भी मतदाता उनसे संपर्क कर सके।

सामान्य प्रेक्षक

लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-11 सीधी के लिए अभिषेक कृष्णा, क्रमांक-12 शहडोल (अजजा) के लिए शांतनु गोटमारे, क्रमांक- 13 जबलपुर के लिए प्रांजल यादव, क्रमांक-14 मंडला (अजजा) के लिए डॉ. राजू नारायण स्वामी, क्रमांक-15 बालाघाट के लिए शुभकरण सिंह, क्रमांक-16 छिंदवाड़ा के लिए दुशमंता कुमार बेहेरा को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त गया है।

पुलिस प्रेक्षक

सीधी व शहडोल (अजजा) लोकसभा क्षेत्र के लिए पुलिस प्रेक्षक के.वी. मोहन राव, जबलपुर, मंडला (अजजा) लोकसभा क्षेत्र के लिए नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, बालाघाट एवं छिंदवाड़ा लोकसभा के लिए  विकास वैभव को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पुलिस प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। सभी प्रेक्षक आज अपने अपने संसदीय क्षेत्रों में पहुंच गए हैं।

व्यय प्रेक्षक

लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-11 सीधी के लिए श्रीमती नमिता पटेल, क्रमांक-12 शहडोल (अजजा) के लिए रामकृष्ण केडिया, क्रमांक- 13 जबलपुर के लिए राजेश ओझा, क्रमांक-14 मंडला (अजजा) के लिए नदीग विश्वास हॉलहॉनर, क्रमांक-15 बालाघाट के लिए अरविंद कुमार, क्रमांक-16 छिंदवाड़ा के लिए भारत रामचंद्र अंधाले एवं वीजेश कुमार टीजी को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply