Skip to content
Saturday, 7 November 2026
हरदा

मानव श्रृंखला व जागरूकता रैली के माध्यम से मतदान के लिए किया प्रेरित

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। लोकसभा निर्वाचन के लिए हरदा जिले में 26 अप्रैल को मतदान होगा। इससे पहले मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिले के आंगनवाड़ी केन्द्रों सहित विभिन्न स्थानों मेंहदी और रंगोली जैसी गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को आगामी 26 अप्रैल को लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान करने के लिए प्रेरित कर मतदाताओं को 26 अप्रैल को मतदान करने की शपथ दिलाई जा रहीं है। इसी क्रम में मंगलवार को स्वीप गतिविधि के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल पोखरनी उबारी के छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकालकर व मानव श्रृंखला बनाकर ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। हरदा शहर के आंगनवाड़ी केन्द्र में मानव श्रृंखला बनाकर मतदान के लिये प्रेरित किया गया। ग्राम पंचायत मसनगांव में मतदाता जागरूकता गीत गाकर महिला मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा ग्राम पंचायत नीमसराय में उपस्थित ग्रामीणों को 26 अप्रैल को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई। इसी प्रकार खिरकिया शहर के वार्ड क्र.15 के आंगनवाड़ी केन्द्र में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम व होली मिलन समारोह आयोजित कर दिव्यांग मतदाताओं का सम्मान किया गया। इसके साथ ही नगर परिषद सिराली के मतदान केंद्र क्र. 208 रामपुरा में नए मतदाताओं को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई। सिराली के आंगनवाड़ी केन्द्र में भी रंगोली बनाकर व शपथ दिलाकर मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित किया गया। संकुल स्तरीय संगठन चारूआ में समूह की दीदियों द्वारा लोकसभा निर्वाचन के तहत मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप गतिविधियां आयोजित की गई।

325 Views
What do you think?

Leave a Reply