होली के रंग में रंगे पुलिसकर्मी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, हरदा। होली के अगले दिन मंगलवार को पुलिसकर्मी रंगों में सराबोर दिखाई दिए। अधिकारी हो या कर्मचारी सभी ने जमकर रंग गुलाल उड़ाया। पुलिसकर्मियों ने डीजे और ढोल की थाप पर जमकर डांस किया। कलेक्टर आदित्य सिंह ने कहा कि होली शांतिपूर्ण मने इसके लिए सभी पुलिसकर्मियों को 24 घंटे अलर्ट रहने को कहा था। ड्यूटी के अगले दिन पुलिसकर्मी होली मिलन समारोह मन रहे हैं। थाना परिसर एवं पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं देकर जश्न मनाया।

होली पर व्यवस्था बनाने में जुटे रहे जवान

सोमवार को जहां पूरे शहर के लोग रंग गुलाल खेलने में व्यस्त थे। वहीं, पुलिस के जवान इस दौरान व्यवस्था बना रहे थे। शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस जवान पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करते दिखाई दिए। इन लोगों ने हुड़दंग मचाने वालों को कंट्रोल किया। होली मनाने पहुंचे जवान होली सॉन्ग रंग बरसे, होली आई रे होली आई आदि गानों पर जमकर थिरकते नजर आए। इनके ऊपर फायर ब्रिगेड की वॉटर केनन से पानी की बौछार की गई है, जिसके बाद माहौल और भी होली व रंग का हो गया था।

Views Today: 4

Total Views: 286

Leave a Reply

error: Content is protected !!