Skip to content
Saturday, 7 November 2026
हरदा

यात्री बस और ट्रक में टक्कर, 6 घायल

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। खंडवा नर्मदापुरम स्टेट हाईवे पर मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे यात्री बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बस सवार 6 यात्रियों को चोट आई है, जिन्हें सिविल लाइन थाना पुलिस उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। सिविल लाइन थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान ने बताया कि बस हरदा से खंडवा की ओर जा रही थी। इस दौरान कडोला और पलासनेर के बीच खिरकिया से हरदा की ओर आ रहे एक ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद बस और ट्रक ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो गए, जिसके बाद पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया और बस और ट्रक को थाने में खड़ा किया। बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। टक्कर के बाद बस सड़क किनारे एक खेत में जा उतरी। बस एवं ट्रक के चालक दोनों ही तेज गति से वाहन चला रहे थे।

यह हुए घायल

लता पति रमेश सेन उम्र 51 निवासी छीपाबड़, रमेश पितासुखराम सेन उम्र 57 साल निवासी छीपाबड़, रक्षा पिता सुंदरलाल उम्र 21 साल निवासी मुहालकला, हेमंत पिता भैयालाल राठौर उम्र 31 साल निवासी हरदा, गणेश पिता सुंदरलाल उम्र 18 साल निवासी मुहालकला एवं सवाई पिता धन्ना चौहान उम्र 75 साल निवासी किल्लोद खंडवा।

301 Views
What do you think?

Leave a Reply