Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
इंदौर

उम्र सीमा 85 से 80 करने पर तीन हजार मतदाता घर बैठे मतदान सुविधा से हो जाएंगे वंचित

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर इंदौर:-निर्वाचन आयोग द्वारा बुजुर्गों व दिव्यांगों को घर बैठे मतदान करने की सुविधा पिछले विधानसभा चुनाव से दी जा रही है। लोकसभा चुनाव में भी इस बार इन्हें इस तरह की सुविधा मिलेगी। विधानसभा चुनाव में 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को यह सुविधा मिली थी। इंदौर जिले में 4666 मतदाताओं ने इस सुविधा का लाभ लिया था।

लोकसभा चुनाव में इस बार निर्वाचन आयोग ने 85 वर्ष से अधिक उम्र वालों को ही घर बैठे मतदान देने की सुविधा देने का निर्णय लिया है। ऐसे में 80 से 85 वर्ष के बीच के इंदौर जिले के करीब तीन हजार मतदाता इस सुविधा से वंचित हो जाएंगे। गौरतलब है कि इंदौर जिले में 80 से 89 वर्ष के करीब 28909 मतदाता हैं।
पिछले वर्ष दिव्यांग व 80 से अधिक उम्र के 46666 मतदाताओं ने फार्म 12डी भरकर घर पर ही मतदान करने की सुविधा ली। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा इसके लिए 100 से अधिक टीमों का गठन किया था। ये टीमें ईवीएम लेकर संबंधित व्यक्ति के घर पहुंची थीं और उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
ऐसे पहुंचते हैं मतदान केंद्र
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में 2486 मतदान केंद्र बनाए गए थे, बाद में 79 सहायक मतदान केंद्र बने। लोकसभा चुनाव में इस बार इंदौर जिले में 2679 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस बार गर्मी को देखते हुए मतदाताओं की सुविधा के लिए 1500 से अधिक मतदाता वाले केंद्रों पर 193 सहायक केंद्र बनाने का प्रस्ताव जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा राज्य निर्वाचन केंद्र को भेजा गया है।
गौरतलब है कि गत वर्षों में जब बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे मतदान करने की सुविधा नहीं मिलती थी तो कई जागरूक मतदाता व्हील चेयर, बैसाखी के सहारे भी मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचते थे। ऐसे में मतदाताओं की परेशानी को देखते हुए ही निर्वाचन आयोग द्वारा बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे मतदान करने की सुविधा दी जा रही है।
119 Views
What do you think?

Leave a Reply