Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
खरगोन

ग्राम खोड़ी स्थित शराब फैक्ट्री में बिजली उपकरण फॉल्ट होने से एक कर्मचारी झुलसा

2 min read
Text Size:

 

 

विकास पवार बड़वाह – इंदौर रोड स्थित ग्राम खोड़ी में संचालित एसोसिएटेड अल्कोहल एंड बेवरीज लिमिटेड शराब फैक्ट्री में शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे कंपनी में कार्यरत एक कर्मचारी के जलने की घटना घठित हुई । इस घटना की जानकारी देते हुए घायल चिंताराम पिता राम सिंह निवासी नाया ने बताया की में शराब फैक्ट्री में वर्ष 2006 से काम कर रहा हूं ।आज भी में फैक्ट्री के अंदर बिजली उपकरण बदलने का काम कर रहा था। तभी बिजली के तार जोड़ने के दौरान अचानक कंडेसनर फटने से आग की चपेट में आ गया । उल्लेखनीय है की इस घटना के बाद घायल को उपचार के लिए कंपनी में कार्यरत घायल के अन्य साथी बड़वाह शासकीय अस्पताल लेकर आए ।

जहा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में घायल चिंतराम को इंदौर रैफर किया गया । इस मामले में घायल का उपचार करने वाले डाक्टर बादल ओसारी ने बताया की सुबह ग्राम नाया निवासी का एक बर्न केस आया था । जिसमे घायल चिंताराम का शरीर कमर के ऊपरी हिस्से में पूरी तरह जला हुआ था ।जिसको तत्काल उपचार के लिए इंदौर रैफर किया गया गया। जबकि इस मामले में पुलिस का कहना है की अभी हमारे द्वारा मरीज से किसी प्रकार की कोई बात नही हुई है।जब हम शासकीय अस्पताल पहुंचे जब तक घायल इंदौर के लिए रवाना हो चुका था ।हालाकी इस घटना की अन्य जानकारी लेने के उद्देश्य से जब प्रतिनिधि ने शराब फैक्ट्री के अन्य कर्मचारियों से इस मामले में जिम्मेदार अधिकारी का मोबाईल नंबर लेना चाहा। तो ज्ञात हुआ की फैक्ट्री में अभी कोई मैनेजर ही पदस्थ नही है ।बतादे घायल चिंताराम का उपचार इंदौर के निजी अस्पताल में चल रहा है ।

 

261 Views
What do you think?

Leave a Reply