मारपीट का मामला… अधिवक्ता संघ ने एसपी को दिया ज्ञापन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। एक सप्ताह पहले 14 अप्रैल को ग्राम नकवाड़ा में खेत पर मारपीट के मामले में शुक्रवार को अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी व सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे से मुलाकात की। वहीं प्रकरण से संबंधित अधिवक्ता संघ के सदस्य नारायण सिंह पटेल के साथ हुई घटना की जानकारी दी। साथ ही ग्राम नकवाड़ा में अधिवक्ता श्री पटेल के नाम दर्ज कृषि भूमि पर भयमुक्त वातावरण में खेती-किसानी कर सकें, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। इस बाबत संघ के पदाधिकारी व सदस्यों ने श्री चौकसे को एक ज्ञापन दिया है। जिसके माध्यम से जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से लेस करीब आधा दर्जन लोगों ने हमला कर दिया, जो कि बड़ी घटना का रूप ले सकता था। हालांकि, इसके बावजूद अधिवक्ता साथी के शरीर पर जगह-जगह घाव के निशान हैं। इस दौरान जमकर गाली-गलौच की। वहीं उनके पेशे को लेकर अनर्गल शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया। ज्ञापन में इस बिन्दू पर जोर दिया कि कृषि कार्य में इस तरह की अड़चनों से संबंधित परिवार में भय व्याप्त है। उन्होंनें कहा कि कृषि भूमि करीब 10 एकड़ की न्यायालय की निर्णय डिग्री है। बावजूद सामने वाला विवाद को उतारू है। वहीं श्री पटेल के अन्य कृषि रकबों के कामकाज में भी बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। ज्ञापन के जरिये अंत में अधिवक्ता संघ ने प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरूद्ध न्यायोचित कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं अधिवक्ता साथी पर भी दर्ज किए गए प्रकरण को निरस्त करने का अनुरोध किया है। इस मौके पर चंदन सिंह राजपूत, वंदित सिंह राजपूत, दिनेश यादव, विनोद नागले, गोपाल जगनवार, जीपी राठौर, लक्ष्मण सिंह एवं सुनील शर्मा सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।

238 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!