शिशु वाटिका में मनाया होली उत्सव  

 

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय सरस्वती शिुशु मंदिर में शिशु वाटिका के नन्हे-मुन्नों द्वारा होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी एवं आचार्य दीदीयों से आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में लगभग १२५ भैया बहनों ने भाग लिया। शिशु वाटिका प्रमुख श्रीमती बबीता सेवारिक ने होली उत्सव के बार में भक्त प्रहलाद की कहानी सुनाकर होली का महत्व बताया। अंत में मिष्ठान वितरण हुआ।

131 Views

Leave a Reply