Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

अखंड राम नाम संकीर्तन का समापन

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। एक माह से आयोजित अखंड राम नाम जाप संकीर्तन को लेकर शुक्रवार को कन्याभोज व भंडारा किया गया। आयोजन से जुड़े शरद पटेल ने बताया कि यह प्राचीन शंकर मंदिर हरदा से 6 किलोमीटर दूर राजघाट पर बना हुआ है। मंदिर नीमगांव और झाड़पा गांव के बीच अजनाल नदी, मटकुल नदी व सुकनी नदी के संगम स्थल पर बना है, जो लोगों की आस्था का केंद्र है। मंदिर पर 24 फरवरी से अखंड राम नाम जाप संकीर्तन की शुरुआत हुई थी। रोजाना 9 ब्राह्मणों सहित अलग-अलग गांव के ग्रामीण और संगठन के लोगों द्वारा 24 घंटे अखंड राम नाम संकीर्तन किया गया। समापन के अवसर पर शुक्रवार को कन्याभोज और भंडारा किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में आसपास के गांवों के अलावा हरदा व अन्य शहरों से लोग शामिल हुए। समापन के अवसर पर भी राम नाम जाप जारी था। उन्होंने बताया कि एक माह तक चले इस आयोजन के दौरान लोगों ने सहयोग राशि भी प्रदान की। मंदिर को भव्य रूप दिया गया है। इसके अलावा जनसहयोग से धर्मशाला का निर्माण भी किया गया है। उन्होंने बताया कि महादेव मंदिर राजघाट पर आयोजित राम नाम संकीर्तन कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित भंडारे में द्वादश ज्योतिर्लिंग धाम गुप्तेश्वर मंदिर समिति का आगमन हुआ। इस दौरान पर्यावरण प्रेमी व कोशिश पर्यावरण टीम नीमगांव के मप्र प्रभारी शांतिलाल सारन ने राजस्थान के जोधपुर निवासी देश के विख्यात पर्यावरणविद् खम्मुराम विश्नोई के मार्गदर्शन में तांबे के लोटे से जल सेवा का कार्य किया। इसके अलावा पूरे परिसर को प्लास्टिक मुक्त रखने की कवायद। प्रदेश प्रभारी शांतिलाल सारन ने बताया कि भंडारे के दौरान पलाश के पेड़ से बने पातल व दोनों का उपयोग किया गया। इसके अलावा लोगों को प्लास्टिक का उपयोग न करने की समझाइश दी।

148 Views
What do you think?

Leave a Reply