Skip to content
Saturday, 31 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

आज घोषित हो सकते हैं कांग्रेस के बाकी प्रत्‍याशी, नए चेहरों को मिल सकता है मौका

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर भोपाल।लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस गुरुवार को प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली में आयोजित बैठक में मध्य प्रदेश की 18 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। यह बैठक दोपहर बाद होनी है।

संभावना जताई जा रही है कि जिस तरह पहली सूची में नए चेहरों को मौका दिया गया है, वैसे ही इसमें भी कुछ सीटों पर नए चेहरे आगे किए जा सकते हैं। कुछ सीटों पर विधायक तो कुछ पर पूर्व विधायकों पर भी पार्टी दांव लगा सकती है।

उल्‍लेखनीय है कि मध्‍य प्रदेश की कुल 29 लोकसभा सीटों में अब तक 10 सीटों पर ही कांग्रेस अपने प्रत्‍याशी घोषित कर पाई है। वहीं खजुराहो लोकसभा सीट समझौते के तहत समाजवादी पार्टी को दी गई है।

आज पहले चरण के लोकसभा चुनाव में शामिल बालाघाट, जबलपुर और शहडोल के साथ अन्य सीटों के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जा सकते हैं।

उल्‍लेखनीय है कि कांग्रेस प्रत्याशी चयन को लेकर मंगलवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी थी। इसमें भाग लेने के लिए मध्‍य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और समिति के एक सदस्य ओमकार सिंह मरकाम भी दिल्ली पहुंचे थे।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply