पत्नी को मायके जाने से रोका तो कुएं में कूदकर दी जान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर उज्जैन:-भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम छीतरदेवी निवासी विवाहिता की बुधवार को कुएं में लाश मिली है। महिला अपने मायके जाने की जिद कर रही थी। पति ने उसे कहा था कि गेहूं की फसल कट रही है दो दिन बाद चली जाना। आशंका है कि महिला ने कुएं में कूदकर खुदकुशी की है।

पुलिस ने बताया कि ग्राम छीतरदेवी निवासी ममता पत्नी केसरसिंह आंजना उम्र 27 वर्ष का मायका उन्हेल थाना क्षेत्र के ग्राम गुराछा में है।

महिला कुछ दिनों से अपने मायके जाने की जिद पति केसरसिंह से कर रही थी। केसर ने उसे कहा था कि अभी गेहूं की फसल कट रही है। दो दिन बाद मायके चली जाना। जिसको लेकर उसका बुधवार को विवाद भी हो गया था। इसके बाद महिला गुस्से में खेत चली गई थी। जहां से काफी देर तक नहीं लौटी तो पति उसे तलाश करने गया था।

कुएं के बाहर उसे महिला की चप्प्ल व दराता दिखाई दिया था। जिसके बाद उसने कुएं में पत्नी का शव देखा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि मामले में स्वजन के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

123 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!