Skip to content
Saturday, 31 October 2026
मध्य प्रदेश

ट्रेन में सवार होकर लाड़ली बहनों से मिलने गंजबासौदा के लिए निकले शिवराज

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर विदिशा:-अपनी सहजता और सरलता से हर किसी का दिल जीतने वाले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज लाड़ली बहनों से मिलने के लिए भोपाल से ट्रेन में सवार होकर गंज बासोदा के लिए निकले हैं। कार्यकर्ताओं को उनके ट्रेन यात्रा की खबर लगते ही उन्होंने जगह-जगह रेलवे स्टेशन पर उनका स्वागत किया। चौहान गंजबासौदा में प्रबुद्ध जनों की बैठक में भाग लेंगे और फिर लाडली बहनों से भी संवाद करेंगे।

मीडिया से बातचीत में श‍िवराज ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पराजय के डर से कांग्रेस में कोई चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है। लोकतंत्र में यह स्थित‍ि ठीक नहीं है।

पहले उन्होंने भोपाल स्तर पर ही पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। अब वे अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में जाकर आम लोगों से मुलाकात कर रहे हैं इसी के चलते हुए गुरुवार को बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन से भोपाल से सवार हुए। आम यात्रियों की तरह उन्होंने ट्रेन में स्वर कर रहे अन्य यात्रियों से चर्चा की विदिशा रेलवे स्टेशन पर विधायक मुकेश टंडन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कुछ कार्यकर्ता उनके साथ गंजबासौदा के लिए रवाना हो गए।
पूर्व सीएम शिवराज ने अपनी इस ट्रेन यात्रा का जिक्र करते हुए अपने ‘एक्स’ एकाउंट पर लिखा कि भोपाल से गंजबासौदा तक की रेल यात्रा के दौरान कई यादें ताजा हो रही हैं। यात्रा का ये अनुभव आनंददायक है। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जादौन ने बताया कि चौहान दोपहर में स्थानीय रघुवर गार्डन पहुंचकर एक प्रबुद्ध जनों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे । साथ प्रतिदिन की भांति शिवराज स्थानीय रघुवर गार्डन में प्रबुद्ध जनों के साथ एक पौधा भी रोपेंगे तत्पश्चात वे दोपहर 2 बजे स्थानीय वार्ड 14 के इंद्रा नगर पंचपीर मोहल्ला में पहुंचकर लाडली बहनों से मुलाकात कर चर्चा करेंगे।
339 Views
What do you think?

Leave a Reply