ग्राहक पंचायत …. होलमार्क ज्वेलरी क्रयकर्ता ग्राहकों का अधिकार  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला इकाई हरदा ने रविवार को स्वर्ण जयंती वर्ष के तत्वाधान में ग्राहकों के लिये जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां निजी होटल में आयोजित ग्राहक पंचायत की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष राजू कमेडिया ने की। वहीं बतौर मुख्य अतिथि नरेन्द्र सिंह भाम्बू , विशिष्ट अतिथि वाणिज्यकर अधिकारी नरेन्द्र औरासे, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप जैन, जौहरी कमल सोनी, जौहरी अरुण सोनी, प्रहलाद नागवे साहित ग्राहक, व्यापारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेडिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि आवश्यक वस्तुओं का पक्का बिल हासिल करने से उपरोक्त वस्तु की विश्वसनीयता पर मुहर के समान है। जो बकायदा सरकार को टेक्स चुकाकर क्रय-विक्रय की जाती है। इसलिये जरूरी है कि खरीदी दौरान पक्का बिल लेना कतई ना भूले। यह पहल दूरगामी चिंताओं का ठोस समाधान है। साथ ही देश की उन्नति में प्रत्येक ग्राहक के योगदान को सुनिश्चित करता है। श्रीमती कमेड़िया ने यह भी कहा कि व्यापारी छोटा हो चाहे बड़ा हो, माँगने पर वे बिल उपलब्ध कराते हैं। इसी कड़ी में वाणिज्य कर अधिकारी नरेंद्र ओरासे ने कहा कि व्यापारी से वही पक्का बिल प्राप्त करें, जिस पर जीएसटी नम्बर अंकित रहता है। साथ ही फर्म का नाम और पता संलग्न रहता है। उन्होंनें इस बात पर जोर दिया कि बिल पर वस्तु और मूल्य के साथ साथ टेक्स की राशि का कॉलम भी रहना चाहिए। अरुण सोनी ने कहा कि रत्नों में कैरेट का अभिप्राय अलग होता है। इसमें रत्नों का साइज मायने रखता है। ग्राहकों को रत्न खरीदते समय उसकी जांच करानी चाहिये।

गांव-गांव संगोष्ठी की तैयारी

प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप जैन ने ग्राहक पंचायत के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंनें कहा कि ग्राहक पंचायत संगठन को 50 वर्ष पूर्ण हो रहे है । इसी क्रम में ग्राहकों को जागरूक करने ग्राम स्तर पर संगोष्ठी आयोजित करने की तैयारी है, ताकि ग्राहकों को जागरूक कर अनुचित व्यापार को रोका जा सके।

ग्राहक बाजार की मुख्य धुरी

मुख्य अतिथि आरएसएस जिला सह-संघचालक नरेंद्र भाम्बू ने कहा कि शहर समेत दूरदराज गांवों से यहां पहुंचने वाला ग्राहक बाजार की मुख्य धूरी होता है, जो व्यापार को गति प्रदान करने के साथ साथ सरकार को भी टेक्स चुकाता है। श्री भाम्बू ने कहा कि ग्राहक जितना जागरूक होगा, व्यापार उतना ही साफ-सुथरा होगा।

 

बिल पर अंकित कराएं टेक्स की राशि

अंत में जौहरी कमल सोनी ने ग्राहकों से सोने के आभूषण खरीदते समय आवश्यक सावधानी बरतने पर जोर दिया है। उन्होंनें कहा कि 22 कैरेट को सोने के अधिकतम शुद्धता माना जाता है। ग्राहक पक्का बिल लेते समय ध्यान रखें कि उस पर सोने का वजन, मूल्य, कारीगर की मजदूरी तथा टेक्स की राशि लिखी होनी चाहिए। यह कवायद ग्राहक और व्यापारी के मध्य अटूट सेतु का काम करती है, साथ ही स्वर्ण आभूषक की शुद्धता एवं व्यापार को ओर अधिक पारदर्शी बनाने में सहायक रहती है। जौहरी श्री सोनी ने ग्राहकों को होलमार्क ज्वेलरी की खरीदी को प्राथमिकता देने की बात कही।

Views Today: 2

Total Views: 156

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!