Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

साड़ी वॉकथान रैली सम्पन्न

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश के सभी जिलों में गुरूवार को साड़ी वॉकथान का आयोजन किया गया। हरदा के कलेक्ट्रेट परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया के साथ-साथ अन्य महिला जनप्रतिनिधि व महिला अधिकारी कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व महिला स्वसहायता समूहों की सदस्य रैली में शामिल हुई। रैली को कलेक्टर आदित्य सिंह व जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया की उपस्थिति में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती कमेड़िया व अन्य महिला जिला अधिकारियों ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिला स्तरीय साड़ी वॉकथान रैली कलेक्ट्रेट कार्यालय से रवाना होकर कृषि उपज मण्डी समिति परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।

191 Views
What do you think?

Leave a Reply