Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया प्रदर्शन

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर के वार्ड क्र. 34 वीर दुर्गादास वार्ड बड़ी नहर के सैकड़ो महिला पुरुष पीने की पानी की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। करीब आधे से 45 मिनट बैठने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होने के कारण कुछ लोगों द्वारा नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष को फोन कर अपनी समस्या बताई और उनसे सहयोग मांगा गया। तब नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने वहां पर उनकी समस्या सुनी। उन्होंने बताया कि वह वार्ड नंबर 34 बड़ी नहर पर तकरीबन 20 से 25 साल से रह रहे हैं। लेकिन वह आज भी वह मूलभूत सुविधा के लिए तरस रहे हैं। नगर पालिका द्वारा आज तक पीने के पानी, रोड, नाली, स्ट्रीट लाइट की कोई व्यवस्था नहीं की है। पीने का पानी हमें प्राइवेट बोर से साढ़े 350 रुपए महीने में लेना पड़ता है, जो कि 8 से 10 बाल्टी पानी मिल पाता किंतु अब वह भी बोरिंग सूख गया है। अब पीने के पानी की बहुत अधिक परेशानी हो रही है। पिछले कई वर्षों से कलेक्टर कार्यालय नगर पालिका और कई बार जनसुनवाई में आवेदन देने के बाद भी हम गरीबों की नहीं सुनी जा रही है। नगर पालिका चुनाव के समय भाजपा पार्षद भारती राजू कॉमेडिया द्वारा बड़े-बड़े वादे किए गए थे और जब वह नगर पालिका अध्यक्ष बने तो वार्ड वासियों को उनसे उम्मीद थी कि अब तो हमारे वार्ड की ही पार्षद नगर पालिका अध्यक्ष हैं तो हमारी सब परेशानियां दूर हो जाएगी किंतु आज 17 महीने होने के बाद भी स्थिति जस की तस है। वार्डवासियों की परेशानी देखते हुए अमर रोचलानी ने कलेक्ट्रेट के गेट पर बैठकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। तब अपर कलेक्टर संजीव खरे उनसे बात करने पहुंचे। जहां रोचलानी ने वार्ड 34 के निवासियों की परेशानी बताई। जिस पर अपर कलेक्टर संजीव खरे ने कहा कि मैं तत्काल सीएमओ से बात कर कर व्यवस्था करवाता हूं।

145 Views
What do you think?

Leave a Reply