Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

विकसित भारत मोदी की गारंटी…

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा विकसित भारत-मोदी की गारंटी भाजपा के संकल्प पत्र के लिए मो. नंबर 9090902024 पर मिस्ड कॉल नंबर को लांच किया है। नागरिक मिसकॉल कर अपने सुझाव भेज सकते हैं, ताकि उन पर पार्टी नेतृत्व विचार कर सकेगा। यह बात वरिष्ठ नेता अशोक जैन ने जिला कार्यालय पर प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से चर्चा करते हुए कही। अशोक जैन ने भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प के तहत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोबाइल नंबर जारी किया है। इस मोबाइल नंबर पर मिस कॉल कर कर लोगों के सुझाव भेजें, ताकि विकास की योजनाओं पर अमल किया जा सके। उन्होंने कहा कि 1 मार्च को प्रदेश भाजपा कार्यालय में ‘विकसित भारत मोदी की गारंटी अभियान को प्रदेश में आधिकारिक लांच किया गया है। अब सभी जिलों में प्रेस कांफे्रंस के माध्यम से विकसित भारत मोदी की गारंटी आकांक्षा संग्रहण अभियान को लांच किया जा रहा है। सुझाव पेटी, मिस्ड कॉल और नमो एप के माध्यम से जनता अपने सुझाव पार्टी को दे सकती है। भाजपा लोकसभा चुनाव-2024 के संकल्प पत्र हेतु एक करोड़ से अधिक लोगों से सुझावों को आमंत्रित कर रही है।

अपने सुझाव मिस कॉल कर भेजें : राजेश वर्मा  

जिलाध्यक्ष श्री वर्मा ने कहा कि जिले के समस्त मंडल अध्यक्षं, बूथ अध्यक्ष, समस्त पदाधिकारी के साथ-साथ मोर्चा के समस्त पदाधिकारी प्रत्येक बूथ पर जाकर लोगों से मिस कॉल कर लोगों के अधिक से अधिक सुझाव भिजवाए, ताकि केंद्रीय नेतृत्व उन पर विचार करें और विकसित भारत का जो सपना प्रधानमंत्री ने अपने हाथों में लिया है वह इसी योजना के तहत पूरा हो। सुझाव प्राप्त करने के लिए एक मोबाइल नंबर 9090902024 भी जारी किया गया है। उक्त मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल के माध्यम से लोग अपना सुझाव जमा कर सकते हैं। नमो एप के माध्यम से भी लोग भाजपा को संकल्प पत्र तैयार करने के लिए अपने सुझाव दे सकते हैं। भाजपा कार्यकर्ता 8 से 12 मार्च के बीच हर बूथ पर घर-घर जा कर लोगों से भाजपा के संकल्प पत्र के लिए उनके सुझाव एकत्रित करेंगे।

215 Views
What do you think?

Leave a Reply