Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

विधिक शिविर में महिलाओं को किया जागरुक

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती तृप्ति शर्मा के मार्गदर्शन में जिला न्यायाधीश सचिव प्रदीप राठौर के निर्देशन में ग्राम पंचायत कुकरावत में महिला दिवस की पूर्व संध्या में महिलाओं के अधिकारों एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन तक्षशिला विद्या मंदिर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं प्रयास सामाजिक समिति कुकरावत के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि न्यायिक मजि प्रथम श्रेणी श्रीमती प्रियंका सुमन साकेत द्वारा महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र की सामाजिक, आर्थिक उन्नति की परिचायक वहां की महिलाओं की स्थिति होती है। महिलाएं अपने भीतर अंर्तनिहित योग्यताओं को बढ़ाये तथा अपने परिवार की बालिकाओं की योग्यताओं को बढ़ावा देने के लिए समान अवसर दे। लंबे संघर्ष के पश्चात महिलाओं को पुरूषों से स्वतंत्रता एवं सहयोग प्राप्त हुआ। ऐसे में महिलाओं का दायित्व बनता है कि वह अपने कर्तव्यों को न भूले। संकल्प ले कि सब शिक्षित हो, स्वस्थ रहे और घर से भेदभाव मिटाए। न्यायिक मजि प्रथम श्रेणी विनीत साकेत द्वारा उपस्थित महिलाओं को घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। जिला विधिक सहायता अधिकारी, अपर्णा लोधी ने कहा कि चूल्हा, चौका और गृहस्थी संभालने तक अब नारी की भूमिका सीमित नहीं है, अब महिलाएं घरों से बाहर निकलकर संवैधानिक पदों पर काबिज हो महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसलिए हमें अब अपनी योग्यताओं का सही उपयोग करना होगा। इसके साथ ही नि:शुल्क विधिक सहायता एवं सलाह के बारे में जानकारी दी। उक्त कार्यक्रम में सांझा होली बनाने वाली महिलाओंं, विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे कुर्सी दौड़, निम्बू रेस में विजेता महिलाओं को सम्मानित एवं पुरूस्कृत किया था। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती कमला सोनी द्वारा बच्चों को उनके अधिकार एवं संरक्षण से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। उक्त कार्यक्रम में प्रयास समिति के समन्वयक नीरज गुर्जर, पैरालीगल वालेंटियर श्रीमती सुरेंद्र कौर ग्रामीण महिलाएं, बालिकाएं आदि उपस्थित रहीं।

135 Views
What do you think?

Leave a Reply