Skip to content
Friday, 30 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

प्रदेश की तीन विभूतियां संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2023 से सम्मानित

1 min read
Text Size:

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने विज्ञान भवन में आयोजित एक अलंकरण समारोह में प्रदेश की तीन विभूतियों को वर्ष 2023 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने रंगमंच के क्षेत्र में राजीव वर्मा और अनूप जोशी तथा संगीत के क्षेत्र में सुश्री कलापिनी कोमकली को ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया। पुरस्कृत विजेताओं को अंगवस्त्रम और एक लाख रुपए की नगद धनराशि भी प्रदान की गई।

 राजीव वर्मा को रंगमंच अभिनय में, श्री अनूप जोशी को संबद्ध नाट्यकला- प्रकाश विन्यास में तथा सुश्री कलापिनी कोमकली को हिंदुस्तानी गायन संगीत में विशिष्ट योगदान के लिए अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

कार्यक्रम में वर्ष 2022 और 2023 के लिए कुल 94 विभूतियों को अकादमी पुरस्कार और 7 कलाकारों को अकादमी फेलोशिप प्रदान किए गये। इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी एवं संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी उपस्थित थे।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply