Skip to content
Friday, 16 October 2026
इंदौर

इंदौर में पत्नी ने पति को पीटा, कहा- तुम्हें देखकर लोग मुझ पर हंसते हैं

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर इंदौर। नगीन नगर में रहने वाले सावन निगम की पत्नी अभिलाषा ने पति की  पिटाई कर दी। उसने पति से कहा कि तुम्हें देखकर लोग मुझ पर हंसते है। तुम बच्चों के स्कूल मत जाया करो। पुलिस ने अभिलाषा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

एरोड्रम थाना पुलिस के मुताबिक, सावन ने शिकायत में बताया कि शुक्रवार सुबह बच्चे स्कूल जाने में लेट हो रहे थे। सावन ने पत्नी अभिलाषा से कहा कि वह बच्चों को स्कूल छोड़ आएगा। इसी बात पर विवाद शुरू हुआ और मारपीट तक हो गई। पत्नी ने कहा कि तुम बच्चों को स्कूल छोड़ने नहीं जाओगे। तुम्हें देखकर लोग मुझ पर हंसते हैं। बाद में सावन थाने पहुंचे और पत्नी के खिलाफ शिकायत की।

चार लोगों पर धोखाधड़ी का केस

 अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोप है कि इन पर फर्नीचर का लाखों रुपये बकाया हैं। फरियादी किरण जसपाल गौड़ निवासी देवेंद्र नगर ने शिकायत की है। आरोपित मोहन वास्कले, नानूराम वास्कले, प्रशांत सेंगर और धर्मेंद्र दिवाकर के खिलाफ एफआइआर दर्ज हुई है।

119 Views
What do you think?

Leave a Reply