Skip to content
Saturday, 31 October 2026
भोपाल

कठिन परिश्रम से ही हासिल होती है उपलब्धियां – राज्य मंत्री श्रीमती बागरी

3 min read
Text Size:

अनोखा तीर भोपाल:-नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा है कि कठिन परिश्रम से ही उपलब्धियां हासिल होती है। श्रीमती बागरी सतना में सांसद खेल ट्रॉफी 2024 के समापन समारोह को संबोधित कर रही थी। सांसद खेल ट्रॉफी के समापन समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के प्रसिद्ध खिलाड़ी शिखर धवन, पार्थिव पटेल और आर.पी. सिंह ने शामिल होकर समारोह को भव्यता प्रदान की। सांसद ट्रॉफी के आयोजक एवं क्षेत्रिय सांसद गणेश सिंह सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी समारोह में मौजूद रहे।

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने कहा कि सतना आकर बहुत ही अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी बड़े सपने देखें और सपनों को पूरा करने के लिए लगन के साथ खूब परिश्रम करें, ताकि आसमान पर सफलता की पताका फहरा सकें। विकेट कीपर पार्थिव पटेल ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनायें दी। तेज गेंदबाज आर.पी. सिंह ने कहा कि हम सभी ने छोटे गाँव और शहरों से आकर अपनी मेहनत से अपने गाँव,शहर और देश का नाम रोशन किया है। आप भी यह सबकुछ मेहनत करके हासिल कर सकते है।

राज्यमंत्री श्री बागरी ने कहा कि खेलों में हार-जीत नहीं बल्कि खेल की भावना महत्वपूर्ण होती है। खेलों से व्यक्तित्व का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेल में हार से निराश नहीं हों, कड़ा परिश्रम करें, यही कड़ी मेहनत उपलब्धि की ओर ले जाती है। उपलब्धि हासिल करने पर परिश्रम का परित्याग नहीं करें, अन्यथा खिलाड़ी के टैलेंट में कमी आयेगी। राज्यमंत्री श्री बागरी ने कहा कि जिले के खिलाड़ी अपने प्रदर्शन में और भी मेहनत कर देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल निर्देशन और नेतृत्व में खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और खेल सुविधा तकनीकों के विस्तार से वर्तमान में भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में गोल्ड और सिल्वर मेडल लाकर देश को गौरवान्वित कर रहे हैं।

सांसद श्री सिंह ने बताया कि सतना जिले में विगत 14 वर्षों से आयोजित हो रहे सांसद खेल ट्रॉफी में गांव और ग्राम पंचायत से लेकर जिले तक लाखों खिलाड़ियों को एक मंच दिया है। जिससे उन्हें जिला स्तर तक अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का बेहतर अवसर मिला है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की प्रेरणा से शुरू किए गए सांसद खेल ट्रॉफी का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिये उपयुक्त मंच एवं अवसर उपलब्ध कराना है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के खेलो इंडिया गेम्स देश में खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, सुविधा विस्तार के प्रयासों के तहत भारतीय खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। सतना जिले में भी स्मार्ट सिटी के तहत 35 करोड़ की लागत से सोनौरा में सर्व सुविधायुक्त स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनाया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय खेल जगत के मानदण्डों के अनुरूप शहर का धवारी स्टेडियम क्रिकेट के लिए और अन्य खेलों के लिए दादा सुखेन्द्र सिंह स्टेडियम का पुर्ननिर्माण किया जा रहा है। सांसद ने बताया कि आज सतना और मैहर जिले के विभिन्न गाँवों में स्टेडियम बनाये जा चुके हैं।

सांसद खेल ट्रॉफी 2024 में रस्साकसी, फुटबॉज, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, कराटेएथलेटिक और क्रिकेट के विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान किये।

176 Views
What do you think?

Leave a Reply