Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

स्वरोजगार को बढ़ाने की पहल…. विप्रमार्ट के माध्यम से कला को मिलेगा मंच  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। सर्वब्राह्मण समाज वेलफेयर सोसायटी समाजसेवी कार्यो में अपनी सक्रियता को बनाए रखने के साथ साथ सामाजिक बंधुओं को आगे आने का अवसर भी मुहैया करा रही है। इसी कड़ी में सोसायटी द्वारा आगामी 3 मार्च कच्छ कड़वा पाटीदार भवन मे विप्र मार्ट का आयोजन करने जा रही है। जिसका उद्देश्य स्वरोजगार समेत विभिन्न कलाओं को मंच उपलब्ध कराना है। साथ ही व्यवसाय से संबंधित विभिन्न पहलुओं को साझा किया जाएगा। इसको लेकर बुधवार को सोसायटी के सदस्यों की एक बैठक हुई । जिसमें विप्रमार्ट से संबंधित महत्वपूर्ण बिन्दूओं पर चर्चा की गई। सोसायटी के संस्थापक रजनीश शर्मा ने बताया कि विप्रमार्ट स्वयं के कार्य और कला का प्रोत्साहित करेगा । साथ ही सामजिक एकता को बढ़ावा देने के साथ ही व्यवसायिक टिप्स भी देगा। बैठक में सोसायटी के कैलाश चतुर्बेदी , एलएन पाराशर, रचना दुबे समेत अन्य सदस्यों ने अपनी बात रखी। इस दौरान सोसायटी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्तिथ थे।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply