अनोखा तीर इंदौर:-शहर में चौबीस घंटे में साइलेंट अटैक से दो युवकों की मौत हो गई। एरोड्रम थाना क्षेत्र के पल्हर नगर 60 फीट रोड पर पत्नी के साथ पैदल जा रहा 32 वर्षीय युवक चलते-चलते गिरा और बेहोश हो गया। उसे अस्पताल लेकर गए तो मृत घोषित कर दिया।
इंदौर में 24 घंटे में दूसरा मामला
इस घटना के पहले शनिवार को आजाद नगर क्षेत्र के मूसाखेड़ी निवासी 26 वर्षीय राहुल रायकवार अपने छोटे भाई के साथ बाइक पर सामान लेने जा रहा था। छोटा भाई बाइक चला रहा था, राहुल पीछे बैठा था। इसी दौरान राहुल के सीने में दर्द हुआ। वह बाइक से गिर गया। उसे अस्पताल ले गए तो डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।







