हर हाल में रोकें अवैध उत्खनन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर भोपाल:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में प्रमुख सचिव खनिज एवं राजस्व द्वारा तैयार प्रेजेंटेशन देखा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विभागीय गतिविधियों की नियमित समीक्षा की जाएं राजस्व गृह और खनिज विभाग की संयुक्त बैठक हो। अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रणनीति बनाकर कार्य किया जाएं। खनिजों का अवैध उत्खनन रोकने का कार्य हर हाल में किया जाएं। अवैध खनन प्रकरणों में सख्त कार्रवाई की जाएगी तभी पूरी तरह नियंत्रण होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रमुख सचिव, राजस्व को जनहित में अभियान संचालित कर जन समस्याओं का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव निकुंज श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि इस संबंध में प्रदेश में अभियान संचालित किया जा रहा है जो आगामी 29 फरवरी तक चलेगा।

Views Today: 2

Total Views: 156

Leave a Reply

error: Content is protected !!