Skip to content
Thursday, 5 November 2026
देवास

देवास के कन्नौद में हादसा, सोयाबीन से भरा ट्रक वैन पर पलटा, दो लोगों की मौतv

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर देवास:-सड़क हादसों के लिहाज से डेंजर जोन में शामिल इंदौर-बैतूल हाइवे के कन्नौद बायपास मोड़ पर शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बायपास के मोड़ पर पहले से खड़े डंपर को बचाने के प्रयास में सोयाबीन से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डंपर को टक्कर मारता हुआ एक वैन के ऊपर पलट गया। वैन के दबने से उसमें सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। करीब पौन घंटे की मशक्कत के बाद वैन सवार लोगों को बाहर निकाला जा सका।

जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 11 बजे के आसपास हुआ। सोयाबीन से भरा ट्रक खातेगांव की ओर से आ रहा था। इसी दौरान नगर पालिका से सांई मंदिर चौराहे की ओर जा रही वैन के ऊपर मोड़ पर ट्रक पलट गया। वैन में सवार 24 वर्षीय अफजल निवासी ग्राम नीमखेड़ा व 25 वर्षीय सैफ अली निवासी कन्नौद की दबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर लोगों की भीड़ लग गई, पुलिस मौके पर पहुंची और दो जेसीबी मशीन की मदद से सोयाबीन हटाकर ट्रक को अलग करवाया गया।

 

204 Views
What do you think?

Leave a Reply