सिक्ख समाजजनों की 2024 नव एक्ट रद्द कर पूर्व में लागू 1956 एक्ट लागू करने की मांग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

विकास पवार बड़वाह – स्थानीय गुरुसिंह सभा सदस्यो ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय जाकर एसडीएम प्रताप कुमार अगास्या को एक ज्ञापन सोपा ।जिसमे संस्था सदस्यो ने बताया कि सिखों के पांचवें तख्तो में एक तख्त श्री हजूर साहब नांदेड़ में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मौजूदा एक्ट 1956 में संशोधन करते हुए, महाराष्ट्र सरकार द्वारा 2024 एक्ट लागू किया गया है। जिससे समस्त सिक्ख समुदाय में रोष व्याप्त हो रहा है । गुरुद्वारा एक्ट में महाराष्ट्र सरकार की इस दखल अंदाजी के विरोध में जहां संपूर्ण भारत के साथ विश्व की सभी सिख संगत अपना विरोध दर्ज कर रही है । वही इस संदर्भ में आज श्री गुरु सिंह सभा बड़वाह सदस्य भी अपना विरोध रूपी ज्ञापन सोप रहे है । ज्ञापन के माध्यम से सदस्यो ने भारत के महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निवेदन किया है कि समस्त सिक्ख समुदाय की इस जायज मांग को संज्ञान में लेते हुए महाराष्ट्र सरकार के इस 2024 नव एक्ट को रद्द कर पूर्व में लागू 1956 एक्ट को लागू किया जाए ।

203 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!