Skip to content
Monday, 19 October 2026

अनोखा तीर

24,945 articles

हरदा

तपती दोपहरी में जारी प्रयास…. अनुपस्थित रहे बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने की कवायद

  अनोखा तीर, संवाददाता- हरदा। इस साल वार्षिक परीक्षाओं में विद्यार्थियों की अनुपस्थिति के कारण जहां परीक्षा परिणाम प्रभावित हुआ…

अनोखा तीर
भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने नाव दुर्घटना में काल कवलित हुए मृतकों के परिजनों से श्योपुर पहुँच कर मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देकर ढांढस बंधाया। मंत्री श्री तोमर अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में रिश्तेदारी में शामिल होने जा रहे 11 लोगों से भरी नाव सीप नदी में डूबने से हुए हादसे में सात लोगों की मृत्यु की ह्रदय विदारक घटना पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से दुर्घटना में सभी मृतकों के परिजनों को नियमानुसार अनुग्रह राशि प्रदान कर आर्थिक सहायता दी जायेगी। श्री तोमर ने पीड़ित परिजनों को भरोसा दिलाया कि दु:ख की इस घड़ी में मध्य प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशानुस और ऊर्जा मंत्री अपने पूर्व निर्धारित सभी कार्यक्रम स्थगित कर शनिवार की रात को ही श्योपुर के लिए रवाना हो गए थे। मंत्री श्री तोमर घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद श्योपुर के जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने जिला अस्पताल के शव परीक्षण गृह (पीएम हाउस) पहुंचकर नाव हादसे पर कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ और श्री पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद से पूरे हादसे की जानकारी ली तथा पीड़ित परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि इस हादसे में 5 बच्चों सहित 7 लोगों की मृत्यु रिपोर्ट हुई है। इनके शव एसडीआरएफ की टीम ने तीन घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बरामद कर लिए हैं। एक बालक अभी लापता है। रात होने की वजह से रविवार को भी तलाश की जा रही है।

अनोखा तीर भोपाल:-जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद कांग्रेस में समीकरण बदलेंगे। कमल नाथ, दिग्विजय सिंह, कांतिलाल…

अनोखा तीर
भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ.यादव के निर्देश पर श्योपुर पहुँचे ऊर्जा मंत्री

अनोखा तीर भोपाल:-मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने नाव दुर्घटना में काल…

अनोखा तीर
खंडवा

मां की हठधर्मिता के आगे प्रशासन मजबूर, कुपोषित बच्ची को अब घर पर ही दे रहे उपचार

अनोखा तीर खंडवा, खालवा:-आदिवासी विकासखंड खालवा में तमाम सुविधाएं व्याप्त होने के बाद भी यहां के लोगों को पिछड़ेपन व…

अनोखा तीर
इंदौर

आउट आफ सिलेबस प्रश्न पत्र से अब पेपर सेटर की योग्यता पर उठे सवाल

अनोखा तीर इंदौर:-पेपर आउट होने के बाद अब देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में प्रश्न पत्र में गड़बड़ियां नहीं थम रही है।…

अनोखा तीर
भोपाल

पीढ़ियों के निर्माता हैं शिक्षक प्रशिक्षक : श्रीमती रश्मि अरुण शमी

अनोखा तीर भोपाल:-शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार एवं लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा पीएमश्री योजना अंतर्गत स्रोत शिक्षकों का तीन दिवसीय…

अनोखा तीर