Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

क्षेत्र में बेखौफ चल रहा जुए-सट्टे का कारोबार

3 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, खिरकिया। छीपाबड़ थाना अंतर्गत खिरकिया शहर सहित आसपास के दर्जनों ग्रामो में इन दिनों जुआ, सट्टा और अवैध कारोबार जोरों पर है। सूत्रों के अनुसार स्थानीय पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से यह सब अवैध व्यापार फलफूल रहा है। लंबे समय से चल रहे इस काले कारोबार को रोकने में पुलिस नाकाम नजर आ रही है और तो और क्षेत्र में गांजा, अफीम जैसे धंधे ख़ूब जोरो से चल रहे हंै। प्रतिदिन गांजा पीने वाले लोगों को शाम के समय खाली मैदानों में देखा जा सकता है। जिसमे नई युवा पीढ़ी बड़ी संख्या में शामिल है। लेकिन पुलिस के हाथ यह धंधा करने वाले मुख्य सरगना तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस कारण क्षेत्र में अराजक स्थिति बनी हुई है। इन दिनों खुलेआम सट्टे व जुए का कारोबार चल रहा है। पुलिस कार्रवाई में कभी कभार दो-चार छोटे एजेंटों को पकड़कर अपने कर्तव्यों का इतिश्री कर लेती है जबकि हकीकत यह है कि सटोरियों के कारनामों को जानने के बाद भी पुलिस के स्थानीय और आला अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं। यही वजह है कि यह कारोबार खिरकिया शहर के अलावा आसपास के क्षेत्र जिसमे चारुवा, मांदला, मोरगड़ी सहित अन्य ग्रामो में तेजी से फल-फूल रहा हैं। सट्टे के खाईवाल शान से बेखौफ होकर शहर में यह काम कर रहे हंै। सट्टा एवं जुए के मायाजाल पर मेहरबानी के साथ साथ स्थानीय पुलिस महीना बांध के अपना अवैध धंधा चलाने वालों पर भी मेहरबान है।

जुआ, सट्टे की चपेट में युवा वर्ग  

युवा वर्ग सट्टा, जुआ जैसे संगीन अपराध में संलिप्त हो रहे हैं। अपराध को रोकने के लिए पुलिस भी नाकाम साबित हो रही है। इस क्षेत्र में पिछले कई दिनों से सट्टा और ढाबो पर शराब का कारोबार अवैध तरीके से चल रहा है। इलाके में इस तरह के कई काम को खुला संरक्षण प्राप्त है ऐसा प्रतीत होता हैं। गांव में अवैध कारोबार करने वाले मालामाल हो गए हैं। अंचल में नशीले पदार्थो की तस्करी का कारोबार तेजी से बढ़ रहा हैं। इस मामले में पुलिस द्वारा छोटी छोटी कार्यवाही जरूर हुई है, परंतु बड़े अवैध कारोबार करने वालों के ऊपर अब तक कार्यवाही नहीं हुई है। जुए सट्टे में लिप्त सरगना को पकड़ने से इस अवैध कारोबार पर अंकुश लग सकता है।

… हरदा में हुई फटाका फेक्ट्री में ब्लास्ट की घटना यह सिद्ध करती है कि अवैध कार्य कोई भी हो एक ना एक दिन घर उजाड़ ही देती है जिसमे आमजन की हानि होती है और यह कार्य प्रशासन की मिलीभगत से ही सम्भव है। अब देखना है कि सट्टे जुए एवं इस तरह के चल रहे अन्य अवैध धंधों को पुलिस प्रशासन कार्यवाही कर इन्हें पूर्ण रूप से बन्द करवापाती है या नहीं, जिसमें लोग बर्बादी की ओर अग्रसर हो रहे है।

252 Views
What do you think?

Leave a Reply