Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

ग्रामीण क्षेत्रों के मजदूरों की समस्या को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। वनवासी कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में 16 सूत्रीय मांगों को लेकर सैकड़ो की संख्या में उपस्थित जनजाति बन्धुओ के साथ आगामी 15 फरवरी सुबह 11 बजे भगवान बलराम चौक पर एकत्रित होकर रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपेगा। उक्त ज्ञापन संघ के प्रदेश निर्णय अनुसार समस्त जिलों में दिया जाना सुनिश्चित किया गया हैं। उक्त जानकारी बनवासी कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ भाटी एवं भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सोनी ने दी।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply