राहत शिविर के बच्चे वाहन से स्कूल जा रहे हैं, बस्ते व पुस्तकें भी दी गई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने बैरागढ़ दुर्घटना के पीड़ित परिवारों के बच्चों को आईटीआई कॉलेज में बनाए गए राहत शिविर में ही पढ़ाने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी व डीपीसी को दिए हंै, जिस पर शासकीय शिक्षकों एवं जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं ने वहां के बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दिया है। जिला परियोजना समन्वयक एसपीएस जाटव ने बताया कि छोटी कक्षाओं के बच्चों को तो राहत शिविर में ही पढ़ाया जा रहा है तथा मिडिल स्कूल व बड़ी कक्षाओं के बच्चों को पढ़ाने के लिए महर्षि कान्वेन्ट स्कूल का वाहन शिविर से बच्चों को ले जाता है और स्कूल में पढ़ाने के बाद स्कूल से वापस शिविर में छोड़ देता है। जिला परियोजना समन्वयक श्री जाटव ने बताया कि राहत शिविर में निवासरत बच्चों के लिए महर्षि कान्वेंट स्कूल के संचालक नवीन पांडे व महर्षि ज्ञानपीठ स्कूल के संचालक दीपक राजपूत द्वारा स्कूल का बस्ता, कॉपी व पुस्तकें उपलब्ध कराई गई।

138 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!