बीड़, जामलीदमामी व बावड़िया की दुकान के लिए 22 तक आवेदन करें

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला आपूर्ति अधिकारी हरदा ने बताया कि हरदा अनुविभाग की उचित मूल्य दुकान विहीन ग्राम पंचायत बीड़, जामलीदमामी व बावड़िया नवीन के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा उचित मूल्य की दुकान आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 फरवरी 2024 तक आमंत्रित किए गए हंै। उन्होंने बताया कि इसके लिए उपभोक्ता सोसाइटी, विपणन सोसाइटी, उत्पादक सोसाइटी, संसाधन सोसाइटी तथा बहुप्रयोजन सोसाइटी के साथ-साथ महिला स्वसहायता समूह अपने क्षेत्र में तथा संयुक्त वन प्रबन्धन की समियां आवेदन कर सकती है। यह आवेदन खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की वेबसाइट राशन मित्र पर किए जा सकते हैं।

102 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!