फायर सेफ्टी संबंधी जांच के लिए संयुक्त दल गठित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। बैरागढ़ की पटाखा फैक्ट्री में अग्नि दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए सम्पूर्ण जिले में पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों जैसे चिकित्सालय, सिनेमाघर, शॉपिंग मॉल, शाला परिसर, गैस एजेंसी, गैस गोदाम, पेट्रोल पम्प इत्यादि में फायर सेफ्टी संबंधी जांच के लिए कलेक्टर आदित्य सिंह ने संयुक्त दल गठित किया है। दल में संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, तहसीलदार व थाना प्रभारी को शामिल किया गया है। यह दल अग्नि शमन यंत्र, अग्नि दुर्घटना से बचाव के साधनों का सत्यापन करेगा। इसके अलावा दल द्वारा जांच की जाएगी कि प्रतिष्ठान द्वारा लायसेंस लिया गया है अथवा नहीं। साथ ही लायसेंस में उल्लेखित शर्तों का पालन संबंधित संस्थान द्वारा किया जा रहा है कि नहीं।

143 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!