किसान नेता राम इनानिया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। देश की राजधानी दिल्ली में किसान आंदोलन की सुगबुगाहट के बीच देशभर में किसान संगठनों से जुड़े प्रमुख नेताओं की गिरफ्तारी का सिलसिला छेड़ दिया गया है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के कृषि प्रधान जिला हरदा में भी कार्रवाई का असर दिखा है। यहां किसान नेता एवं आम किसान यूनियन की रीढ राम इनानिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी दिल्ली में 13 फ़रवरी को होने वाले किसान आंदोलन से जुडे होने की बात सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इनानीया को रविवार को उस वक़्त हिरासत में लिया गया, ज़ब वे हरदा से अपने गृहगांव लौट रहे थे। वहां से उन्हें एसपी कार्यालय ले जाया गया। जहां से जेल भेज दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अलग अलग टीम जिले के अन्य सक्रिय किसान नेताओं पर भी कसावट करने में जुटी है। ऐसे करीब आधा दर्जन किसान नेताओं की तैयारियो पर पैनी नजर है। बता दें की किसान नेता राम इनानिया किसानों के हक अधिकार की आवाज बुलंद करने में सदैव अग्रणी रहने के साथ साथ किसान आंदोलनों में अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करते रहे हैं। इधर, उनकी गिरफ़्तारी को लेकर जिले अन्य किसान नेताओं ने कहा कि ये सब बुलंद एवं प्रभावशाली आवाज को दबाने का दुस्साहस है, ताकि आंदोलन की कमर तोड़ी जा सके। लेकिन इन सब पेंतरो से किसान कोम में डर के बजाय नाराजगी बढ़ना लाजमी है।

Views Today: 2

Total Views: 248

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!