Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

इंदिरा सागर परियोजना के आसपास तेंदुए के परिवार से दहशत, तीन जगह लगाए पिंजरे

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर खंडवा:-जिले में स्थित इंदिरा सागर परियोजना के आसपास तेंदुए का पूरा परिवार घूम रहा है। जिससे कर्मचारियों में दहशत है।

तेंदुआ और उसके बच्चे घूमते नजर आए

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार लगभग एक सप्ताह से इंदिरा सागर बांध परियोजना की आवासीय कालोनी से लगे क्षेत्र में भी तेंदुआ और उसके बच्चे घूमते हुए देखे गए हैं। इससे न केवल रहवासी बल्कि कर्मचारियों के परिवार भी अब डर रहे हैं।

लगभग आठ दिन की मशक्कत के बाद भी पकड़ में नहीं आया तेंदुआ

इस संबंध में वन परिक्षेत्र अधिकारी मूंदी रेंज शंकर सिंह चौहान ने कहा कि लगभग आठ दिन की मशक्कत के बाद भी तेंदुआ पकड़ में नहीं आया।

सीआइएसएफ ने दी सूचना

इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को परियोजना के सीआइएसएफ द्वारा दी गई। इंदिरा सागर बांध परियोजना के व्यू प्वाइंट के पास में तेंदुए को पकड़ने के लिए एक पिंजरा रखा गया है। जल्द ही तेंदुए को पकड़कर वन परिक्षेत्र चांदगढ़ के जंगल में छोड़ा जाएगा।

118 Views
What do you think?

Leave a Reply