Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

रसोई केंद्र का किया निरीक्षण

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। बैरागढ़ स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट घटना के पीड़ित परिवारों को दीनदयाल रसोई योजना के माध्यम से निरंतर सुबह-शाम भोजन के पैकेट का वितरण किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज नगर पालिका परिषद हरदा अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया ने रसोई केंद्र का निरीक्षण किया एवं भोजन बनाने में मदद भी की एवं नगर पालिका के कर्मचारियों के कार्य की सराहना की। साथ ही भोजन बनाने के कार्य में संलग्न स्व सहायता समूहों की महिलाओं की प्रशंसा कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। शासन के निर्देशानुसार दीनदयाल रसोई योजना का संचालन निकाय हरदा द्वारा सहयोगी संस्था निर्णय शिक्षा समिति के माध्यम से निरंतर वर्ष 2017 से किया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार के निर्देशन में जिला शहरी विकास अभिकरण जिला हरदा के प्रबंधक तरूण पाटिल को घटना में पीड़ित परिवारों एवं इस कार्य में संलग्न कर्मचारियों के लिए भोजन व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है। नगर पालिका अध्यक्ष ने नगरवासियों से अपील की है कि इस घटना में पीड़ित परिवारों के लिए सहयोग करें एवं संचालित रसोई योजना हेतु सहयोग सामग्री मिडिल स्कूल में संचालित दीनदयाल रसोई योजना में प्रदान कर सकते हैं। रसोई केन्द्र के निरीक्षण के दौरान सांसद प्रतिनिधि राजू कमेडिया, नगर पालिका पार्षद लोकेश राव मराठा उपस्थित रहे।

80 Views
What do you think?

Leave a Reply