Skip to content
Sunday, 1 November 2026
हरदा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई

3 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष एवं संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर नगर पालिका स्थित उद्यान में मूर्ति पर माल्यार्पण कर समर्पण दिवस के रूप में पुण्यतिथि मनाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनसुख लोहाना ने कहा कि 11 फरवरी सन 1964 को मुगलसराय स्टेशन पर मृत्यु की खबर ने पूरे देश को झकझोर दिया। आज भी पंडित दीनदयाल जी की मृत्यु पर संशय बना हुआ है। अपने विचारों से संगठन में कार्य करने वाले कार्यकर्ता के अंदर परिवार का भाव जागृत करते हुए अंत्योदय के सिद्धांत पर चलकर समाज के वंचित व्यक्ति को मुख्य धारा में लाने की सोच रखने वाले पंडित जी के सिद्धांतों को भारतीय जनता पार्टी की सरकार आज उनके द्वारा दिए गए सिद्धांतों का सत्य प्रतिशत प्रतिपालन कर रही है। नपाध्यक्ष श्रीमती भारती कमेडिया ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर हम संकल्पित होकर कार्य करें एवं अपने नगर, जिला, प्रदेश एवं राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाने में अपनी महति भूमिका का निर्वहन करें, यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक कुशल चिंतक, संस्कृति के संरक्षक एवं अंत्योदय के सिद्धांत को सदैव अपने मन में रखते हुए राष्ट्र के लिए समर्पित हो गए। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापन के पूर्व जन संघ के एक छोटे से बीज को रोपित करने और उसको अपनी कार्यकुशलता एवं कर्मठता से पौधा बनाते हुए लगातार मानव मात्र की सेवा के प्रयास में कार्य करते हुए 11 फरवरी को अपने प्राणों का न्योछावर कर दिया। आज वह हमारे बीच नहीं है परंतु उनके दिए गए सिद्धांतों को भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता एक संकल्प के रूप में लेकर लगातार सेवा का कार्य कर रहा है। डॉ.श्रीरंग मजूमदार ने कहा कि आप पंडित जी के बताए गए मार्गों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का निर्माण करें। देवी सिंह सांखला ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिवर्ष भारतीय जनता पार्टी इस दिन को समर्पण एवं सेवा दिवस के रूप में मनाती है। इसी दिन से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पर विश्वास रखने वाले सदस्यों से आजीवन सहयोग निधि का धन संग्रह किया जाता है, जिससे कार्यालय संबंधित सभी खर्च पार्टी एवं संगठन को बढ़ाने में किए जाते हैं। मंडल अध्यक्ष विनोद गुर्जर ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन महामंत्री अजय शर्मा ने किया। इस अवसर पर राजू कमेंडिया, नितेश बादर, राजेश गोदारा, दर्शनसिंह गहलोत, संदीप पाराशर, दुर्गेश राठौर सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply