Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

यह बात गलत है

1 min read
Text Size:

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह मुख्यालय स्थित शासकीय जिला अस्पताल का ड्रेनेज है। जो रूके पानी से लबालब होने के साथ साथ दुर्गंध का कारण बना हुआ है। इतना ही नही, यहां ड्रेनेज के दोनों गड्ढे पूरी तरह से खुले पड़े हैं। जिसके चलते अप्रिय घटना की आशंका से इंकार नही कर सकते हैं। बावजूद अस्पताल प्रबंधन इसकी सुध नही ले रहा है। जबकि ये दोनों गड्ढे पोस्टमार्टम कक्ष के करीब हैं। जहां पीएम दौरान मृतक के करीबी तथा परिवारजनों की भीड़ रहती है। इसके अलावा ट्रामा सेंटर भी काफी नजदीक हैं। इस बारे में जागरूक नागरिकों का कहना है कि अस्पताल के बदहाल ड्रेनेज से गंदगी का वातावरण रहता है। जिस पर प्रबंधन को ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि, प्रबंधन की अनदेखी के चलते अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल उठना लाजमी है। यही वजह है कि लोग दो टूक कह देते हैं, कि यह बात गलत है।

109 Views
What do you think?

Leave a Reply