बैरागढ़ दुर्घटना के मामले में रविवार को छटवां आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा के ग्राम बैरागढ़ में मगरधा रोड पर स्थित पटाखा फैक्ट्री में गत दिनों हुए विस्फोट के मामले में रविवार को छठवें आरोपी अभिषेक अग्रवाल निवासी खातेगांव जिला देवास की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने बताया कि 4 आरोपी पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुके थे, 5वां आरोपी अमन तमखाने को शनिवार को और छटवा आरोपी रविवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री चौकसे ने बताया कि राजेश फायर वर्क्स जो कि पुरानी सब्जी मण्डी हरदा निवासी राजू उर्फ राजेश अग्रवाल एवं सोमेश अग्रवाल द्वारा संचालित थी। मंगलवार को राजेश फायर वर्क्स फैक्ट्री में विस्फोट हो गया था, यह सूचना प्राप्त होने पर तत्काल उपलब्ध पुलिस बल के जरिये दूरभाष से कंट्रोल रूम हरदा को सूचना दी गई। जिस पर से थाना सिविल लाईन हरदा में अपराध क्र. 42/2रा-304,308,34 भादवि व धारा 3 विस्फोटक अधिनियम का प्रकरण का कायम कर विवेचना में लिया गया। उन्होने बताया कि विवेचना के दौरान अभी तक गिरफ्तार आरोपियों में राजू उर्फ राजेश अग्रवाल पिता नंदलाल अग्रवाल उम्र 55 साल नि. वार्ड क्र. 2 पुरानी सब्जी मंडी मानपुरा हरदा, सोमेश अग्रवाल पिता नंदलाल अग्रवाल उम्र 42 साल नि. वार्ड क्र 02 पुरानी सब्जी मंडी मानपुरा हरदा, मन्नी उर्फ रफीक खान उम्र 54 साल नि. मानपुरा हरदा, आशीष पिता राधाकिशन तमखाने जाति कहार उम्र 35 साल नि. खेडीपुरा हरदा की गिरफ्तारी पूर्व में की जा चुकी थी। पुलिस अधीक्षक श्री चौकसे ने बताया कि शनिवार को अमन पिता राधाकिशन तमखाने उम्र 31 साल नि. खेडीपुरा हरदा की गिरफ्तारी की गई जबकि रविवार को 1 अन्य आरोपी अभिषेक अग्रवाल पिता अशोक अग्रवाल उम्र 34 साल निवासी नर्मदा कालोनी वार्ड क्र. 1 खातेगांव जिला देवास की गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने बताया कि इस तरह अभी तक कुल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। जिनसे प्रकरण के संबंध में बारीकी से पूछताछ की जाकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है।

Views Today: 8

Total Views: 302

Leave a Reply

error: Content is protected !!