Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

नहर किनारे मिली सुतली बमों से भरी बोरियां

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पलासनेर में रेवापुर माइनर के पास रविवार सुबह पटाखों से भरी सात बोरियां पड़ी मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पटाखों से भरी बोरियों को जब्त किया। वहीं पटाखों को फेंकने वालों की तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि बैरागढ़ की पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे के बाद अवैध रूप से पटाखा बनाने और बेचने वाले लोग प्रशासन की कार्रवाई से बचने के लिए पटाखों को फेंककर बचने का प्रयास कर रहे हैं। ग्राम पलासनेर के कोटवार तेजराम बिल्लोरे ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से दो स्थानों पर पटाखों से भरी बोरियां मिलने की सूचना मिली थी। जिस पर मौके पर जाकर देखा तो दो अलग-अलग स्थानों पर चार-चार बोरियों में पटाखे भरे मिले हैं। उन्होंने ग्राम पटवारी एवं सचिव सहित पुलिस को सूचना दे दी है।

208 Views
What do you think?

Leave a Reply