Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
हरदा

गांवों में रात्रि विश्राम करेंगे भाजपा कार्यकर्ता

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी जिला हरदा की गांव चलो अभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यालय कमल कुंज पर एक दिवसीय कार्यशाला नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यशाला में मार्गदर्शन देने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष व संभागीय प्रभारी पंकज जोशी, पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, सांसद दुर्गादास उईके एवं जिला प्रभारी विकास विरानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष व संभागीय प्रभारी पंकज जोशी ने गांव चलो अभियान की विस्तृत रूप रेखा की जानकारी दी। श्री जोशी ने कहा कि हर कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह गांव चलो अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी करें। सभी को 24 घंटे के लिए गांव में जाकर प्रवास करना है और जो करणीय कार्य पार्टी द्वारा तय किए हैं, उनको पूर्ण करके आना है। जिला प्रभारी विकास विरानी ने भारतीय जनता पार्टी के सातों मोर्चो के कार्यक्रमों की समीक्षा की एवं लोकसभा चुनाव की दृष्टि से आगामी योजनाओं से अवगत कराया। इस कार्यशाला में पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर तथा अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जबावदारी हम सभी कार्यकर्ताओं की है। सांसद दुर्गादास उईके ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता होना हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय है। हम सब राष्ट्र, धर्म, संस्कृति के पुनरोत्थान के लिए कार्य करें। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि संगठन सर्वोपरी है और संगठन की योजनाओं को बूथ एवं गांव स्तर तक पहुंचाने हेतु कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा करें और इस महत्वपूर्ण गांव चलो अभियान को सफल बनाने के लिए पूरे मनोयोग से जुट जाएं। कार्यषाला का संचालन शिला महामंत्री देवीसिंह सांखला ने किया। अंत में आभार जिला मंत्री ओमप्रकाश चौहान ने माना। इस कार्यशाला में पूर्व विधायक मनोहरलाल राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, नगर परिषद खिरकिया अध्यक्ष इंद्रजीत कौर खनूजा, सिराली अध्यक्ष श्रीमती अनिता अग्रवाल, टिमरनी नगर परिषद अध्यक्ष देवेन्द्र भारद्वाज, गांव चलो अभियान के जिला संयोजक कैलाश डूडी, भागवत शाह ढोके, मंडल अध्यक्ष नवनीत पाराशर, संतोष राजपूत, विनित गीते सहित जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply