Skip to content
Thursday, 29 October 2026
भोपाल

एम्स भोपाल में स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम आयोजित

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर भोपाल:-एम्स भोपाल के आयुष विभाग में कार्यपालक निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के निर्देशन में प्रत्येक मास के पुष्य नक्षत्र के दिन पिछले एक वर्ष से स्वर्ण प्राशन कराया जा रहा है। आयुर्वेद में बच्चों के रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने तथा उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए स्वर्ण प्राशन किया जाता हैं।

एम्स भोपाल के आयुष विभाग में आयुर्वेद की ओ.पी.डी में आयोजित

इस वर्ष 2024  के नव-वर्ष का प्रथम स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम 25 जनवरी को एम्स भोपाल के आयुष विभाग में आयुर्वेद की ओ.पी.डी में आयोजित किया गया। स्वर्ण प्राशन संस्कार के इस कार्यक्रम में 75  बच्चों ने भाग लिया जिसमें 52  बच्चे पुराने थे तथा 23 नये बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इस कार्यक्रम में आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. रंजना पांडे ने 1 वर्ष से 16 वर्ष तक बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया । इस कार्यक्रम में उन्हें स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply