उज्जैन में दोहरा हत्याकांड, भाजपा नेता सहित पत्नी की धारदार हथियार से हत्या

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर नरवर थाना क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात दोहरा हत्याकांड हो गया। देवास रोड स्थित पिपलोदा गांव में रहने वाले पूर्व सरपंच और भाजपा नेता रामनिवास कुमावत और उनकी पत्नी मुन्नी कुमावत की उनके घर में घुसकर धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। हत्याकांड की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में लूट के लिए घर में घुसने और हत्या करने का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनिवास अपनी पत्नी के साथ गांव के मकान में रहते थे। उनका बेटा देवास में रहता है, वहीं बेटी की शादी हो चुकी है। पड़ोसियों के अनुसार शुक्रवार शाम को रामनिवास घर पर ही थे। शनिवार सुबह सैर पर निकले उनके साले ने घर जाकर देखा तो दरवाजे खुले थे। हालांकि कोई बाहर नहीं था। इस पर साले ने भीतर जाकर देखा तो रामनिवास और मुन्नी के शव पड़े हुए थे।

पत्नी बीमार थी

पारिवारिक लोगों ने बताया कि मुन्नी कुमावत बीमार थी और ज्यादा काम नहीं कर पाती थीं। वहीं रामनिवास देवास मंडी में गल्ली व्यापारी था और रोजाना अप डाउन करता था। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।

133 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!